Etawah: सड़क किनारे युवक का पड़ा मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पास में मिला दारू का पउआ और काला पाउडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला।

इटावा में युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के परसौआ के एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि मेहनत मजदूरी करने वाले अभिषेक उर्फ करू 35 वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर जो कि नगर के एक धान मिल में मजदूरी किया करता था।

बीती सुबह साइकिल से वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शाम 8:30 बजे मृतक की पत्नी नीतू ने अपने पति को फोन लगाया तब उसने बताया था कि वह गांव के पास आ गया है कुछ ही समय में घर पर पहुंच जाएगा। जब सुबह तक घर पर नहीं आया तो मृतक के पिता ने धान मिल में पहुंचकर  जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि वह यहां से शाम के समय ही चला गया था।

इसके बाद गांव से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित गौशाला के पास ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई जिसके बाद पुलिस सूचना दी जिस पर सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के गले में गमछा का फंदा बना हुआ था। पास में दारू का पउआ और कोई काला पाउडर भी पड़ा मिला है। वहीं, पास में मृतक की साइकिल भी खड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक अपने माता पिता के इकलौता पुत्र था, जिसके दो बच्चे हैं। एक बहन की शादी कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। घर परिवार के लोगों का रोना बिलखना जारी था। कुछ समय बाद मौके पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी पहुचे और जांच पड़ताल की। 

ये भी पढ़ें- Unnao Fire: पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग… मचा हड़कंप, चालक व क्लीनर फरार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार