सुलतानपुर: जुड़वा बेटियां के सिर से उठा पिता का साया, व्यवसायी का मिला जला हुआ शव
पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर भेजा पोस्टमार्टम
सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज के पास युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात पुलिस कह रही है।
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दूबेपुर ब्लाक का है। ब्लॉक के समीप बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास ही स्थानीय निवासी रमेश वर्मा का खेत है। जहां पर उनका बेटा विक्रांत वर्मा 25वर्ष फार्म हाउस पर बकरियां पाल रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यवसाय में घाटा होने के चलते बकरियां बेच दिल्ली चला गया था। अभी दो तीन दिन पहले घर लौटा था।
बुधवार की सुबह उसका जला हुआ शव खेत के पास पड़ा मिला। साथ ही बगल में अलाव भी जलता हुआ मिला। लोगों का मानना है कि अलाव तापते हुए वो हादसे का शिकार हुआ या फिर उसने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात प्रभारी श्याम सुंदर, सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिसिया जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक युवक शराब का नशा करता था। ऐसे में माना जा रहा है कि नशे के दौरान वो अलाव पर जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया। मृतक दो भाई व दो बहन है। उसके डेढ़ साल की जुड़वा बेटियां भी हैं। कोतवाली देहात प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि जांच के बाद शव पोस्टमार्टम में भेजा गया है। । घटना की हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: 50 लाख के बाद भी दहेज लोभियों ने बहू पर किया बांके से हमला, घर से निकाला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
