सड़क हादसे में घायल हरदोई के बाइक सवार की लखनऊ में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। कोथावां-अतरौली रोड पर सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार की लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में एसएचओ बेनीगंज उमाकांत दीपक ने बताया है कि शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि बेनीगंज कोतवाली के पटकापुर निवासी मंशाराम खेती-किसानी करता था। उसके दो बेटे हिमांशु व दीपांशु के अलावा एक बेटी नेहा है। उसके भाई रामविलास ने बताया कि मंगलवार की शाम को मंशाराम बाइक से कोथावां से वापस घर लौट रहे थे। उसी बीच रास्ते में शेर बहादुरपुर मोड़ के पास एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे मंशाराम बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया।हो गए। इसका पता होते ही वहां पहुंचे उसके घर वाले आनन-फानन में उसे ले कर लखनऊ के एक निजी हास्पिटल पहुंचें, जहां उसका इलाज शुरू हो गया। वहीं उसकी देर रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

इस बारे में एसएचओ बेनीगंज उमाकांत दीपक ने बताया है कि दी गई तहरीर पर शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बरेली: दुकान के विवाद में नवाबगंज नगर पालिका के सभासद और पत्नी पर जानलेवा हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता