महाराजगंज: दलित किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

महाराजगंज। महाराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात जब लड़की खेत में शौच के लिए गई थी तब देवेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ रेप किया। 

आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की । महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह पर भादंसं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-हरदोई: 50 लाख के बाद भी दहेज लोभियों ने बहू पर किया बांके से हमला, घर से निकाला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार