बहराइच: विकसित राष्ट्र बनाने में सभी करें सहयोग, दुनिया में बढ़ रहा भारत का दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत जरवल कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार कैसरगंज अजय कुमार यादव व नायब तहसीलदार जरवल पीपी गिरि एवं खंड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी खुशबू यादव व अध्यक्ष तस्लीम बानो रहीं।

मुख्य अतिथि तहसीलदार कैसरगंज अजय कुमार यादव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। सभी को निष्पक्ष रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो गारंटी है देश मोदी के राज में आगे बढ़ रहा है।

हम संकल्प ले कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। सरकार की योजनाएं मोदी की गारंटी है। अध्यक्ष तस्लीम बानो व अधिशासी अधिकारी खुशबू यादव ने उपस्थित लोगों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। सभी सरकार के विभिन्न योजना का लाभ दिया गया।

Untitled-44 copy

इस मौके पर भाजपा युवा नेता सौरभ कसौधन, चेयरमैन प्रतनिधि इंतिज़ार अहमद उर्फ मिथुन, सभासद पवन कुमार श्रीवास्तव, राहुल चौरसिया, शावेज काजमी, जलील अहमद, शमशेर खान, छंगा, चाँद बाबू, मोहम्मद् रफी, अफजाल अहमद, अरमान खान, रेहान खान, लेखा लिपिक मोहम्मद् शारिफ्, योगेश श्रीवास्तव, दुर्गेश, संजीव, रंजीत, आमिर खान सहित सभी कर्मचारी व जनता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: 'दोनों हाथ में लड्डू और सर कढ़ाही में', प्राण प्रतिष्ठा के जरिये मिठाई बेचने वाले व्यवसाइयों पर फिट बैठ रहा यह मुहावरा

संबंधित समाचार