बहराइच: मेरठ से अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए चार युवा, जरवल रोड पर हुआ जोरदार स्वागत!
550 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं युवा
जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। मेरठ से चार युवाओं का दल 550 किलोमीटर की दूरी तय कर बुधवार को जरवल रोड पहुंचा। यहां पहुंचने पर दल का स्वागत हुआ। अभी लगभग 225 किलोमीटर सभी को पैदल चलना है। प्रभु श्री राम को लोग अपने अपने तरह से मनाने में लगे हैं। इसी के चलते कोई 100 तो कोई हजारों किलोमीटर से पैदल अयोध्या नगरी के लिए रवाना हुआ है। इन्हीं में से एक दल मेरठ का भी है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या दर्शन के लिए मेरठ से चलकर चार सदस्य दल पैदल यात्रा पर है। दल के यात्री बुधवार दोपहर जरवल रोड पहुंचे। मेरठ निवासी शुभम चौहान, विनोद धनखड़, देवेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी श्रीराम भक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पद यात्रा कर राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए लखनऊ गोण्डा मार्ग होते हुए अयोध्या जा रहे है।
पद यात्री विनोद धनखड़ ने बताया कि एक जनवरी 2024 से पद यात्रा की शुरुआत कर अबतक कुल 550 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। शेष यात्रा पूरी कर रामलला के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: पेशी पर आए युवक की न्यायालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हड़कंप
