Fatehpur News: सपा के प्रतिनिध मंडल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस... हत्या की घटनाओं को लेकर परिजनों से ली जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस।

फतेहपुर में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस। हत्या की घटनाओं को लेकर परिजनों से ली जानकारी।

फतेहपुर, अमृत विचार। पिछले कुछ ही दिनों में जनपद के दो स्थानों में हुई दो युवकों की हत्या की घटनाओं को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। औंग के बनियन खेड़ा और ललौली के उरौली गांव पहुंचे प्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों से हत्या की घटनाओं को लेकर जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वर्मा उर्फ पप्पू , अनिरुद्ध यादव समेत अन्य पदाधिकारियों की टीम बुधवार को बनियन खेड़ा गांव पहुंची। वहां पहले से मौजूद एसआई हरिनाथ सिंह से टीम ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस खुलासे के लिए फिर रिमांड में लेने की कार्यवाही कर रही है।

घटना की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। वहीं परिजनों ने सपा प्रतिनिधि मंडल से कहा कि उन्हें न्याय चाहिए, कोई निर्दोष न फंसे और कोई भी दोषी न बचे। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद टीम वापस हो गई। इसके बाद टीम ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव के रहने वाले डेयरी संचालक राजेन्द्र साहू के घर पहुंची। बता दें कि डेयरी संचालक के बेटे आशीष कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

हत्या के बाद शव को असोथर थाना क्षेत्र के राम नगर कौहन घाट में ठिकाने लगा दिया गया था। मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया था। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: खंभे पर चढ़ने वाली पार्षद ने अब लीकेज को लेकर दिया अल्टीमेटम, कहा- कल से खुद करूंगी खोदाई

संबंधित समाचार