Chitrakoot News: जिला जेल में रामकथा, बंदियों को प्रेरित करने की पहल... तीन दिवसीय आयोजन का हुआ शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट जिला जेल में तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ।

चित्रकूट जिला जेल में तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसमें रामकथ कर बंदियों को प्रेरित किया जा रहा।

चित्रकूट, अमृत विचार। कारागार में निरुद्ध कैदियों के मन में  जनकल्याण,  सत्कार्य की भावना विकसित करने की मंशा से बुधवार को तीन दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। 

मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार प्रथम,  जिलाधिकारी अभिषेक आनंद,  पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह,  अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फारूक इनाम सिद्दीकी,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत दुबे की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई। राजराजेश्वरी धर्मार्थ ट्रस्ट अयोध्या की कथावाचक बंदियों को कथा श्रवण कराएंगी और सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित करेंगी।

आयोजन में में ट्रस्ट के महंत अखिलेश दास की महत्वपूर्ण भूमिका है। रामकथा सुनकर बंदी भावविभोर हो गए और अपराध से विमुख रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशांक पांडे,  जेलर संतोष कुमार वर्मा,  चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: सर्दी में दिल के मरीज दस फीसदी तक बढ़ गए... बेतहाशा सर्दी के चलते दिल के दौरे का खतरा बढ़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज