गौतमबुद्ध: महिला से रेप के बाद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक महिला से पहले कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना जारचा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से इस संबंध में मंगलवार की रात शिकायत दर्ज करायी गयी। 

कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के अनुसार उसके गांव के ही निवासी मोहन ने उससे मंगलवार की रात दुष्कर्म किया और इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 13 हजार रामभक्तों भाजपा फ्री में कराएगी रामलला के दर्शन

संबंधित समाचार