बरेली: 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना उपकेंद्र में लगे 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात भयंकर आग लग गई। जिसके चलते लगभग 13000 घर और दुकानों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

सुबह के समय दूसरे ट्रांसफार्मर से उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रोस्टिंग के हिसाब से बिजली आपूर्ति चालू की गई। उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि लगभग तीन दिन तक क्षेत्र में बिजली का संकट रहेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में महिला की गला घोंटकर हत्या, मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार