बरेली: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में महिला की गला घोंटकर हत्या, मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना उसकी बेटी के सामने घटित हुई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है जिस युवक ने हत्या की है, वह महिला के घर काफी लंबे समय से आ जा रहा था। आरोपी युवक का नाम अनिल बताया जा रहा है जो पीलीभीत जिले का रहने वाला है।
जिला पीलीभीत की रहने वाली 32 वर्षीय संगीता पत्नी महेश कुमार बरेली में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस की मानें तो महिला का पीलीभीत के ही रहने वाले अनिल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात महिला की 15 वर्षीय बेटी ने देखा कि उसकी मां का अनिल से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने उसकी मां की हत्या कर शव को मिनी बाईपास स्थित रोडवेज के निर्माणाधीन बस स्टैंड परिसर में फेंक दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: खानकाह-ए-नियाजिया में मनाया गया जश्न-ए-गरीब नवाज
