बरेली: बाल काटने को लेकर हुआ झगड़ा, छात्रों ने लाठी-डंडों से नाई को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाल काटने को लेकर दो छात्रों ने नाई की लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार हो गए।

थाना फरीदपुर के मोहल्ला महादेव शिव मंदिर के पास रहने वाला 30 वर्षीय आकाश पुत्र महेश का सैलून है। आज सुबह में वह अपने ग्राहक की हेयर कटिंग कर रहा था। इस दौरान दो छात्र आए और पहले बाल काटने को लेकर उससे झगड़ा करने लगे। वहीं मना करने पर छात्रों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद छात्र फरार हो गए। वहीं घायल नाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल

 

संबंधित समाचार