बांदा: भाजपाइयों को प्रताड़ित कर रहे जसपुरा खण्ड विकास अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा पर सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने व भाजपाई प्रधानों को फर्जी फंसाए जाने की शिकायत भाजपा के ग्राम प्रधानों ने प्रभारी मंत्री से की है। उन्होंने कार्यवाही की मांग भी की है। जिले के प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में जसपुरा ब्लाक के कई ग्राम प्रधानों …

बांदा, अमृत विचार। खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा पर सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने व भाजपाई प्रधानों को फर्जी फंसाए जाने की शिकायत भाजपा के ग्राम प्रधानों ने प्रभारी मंत्री से की है। उन्होंने कार्यवाही की मांग भी की है।

जिले के प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में जसपुरा ब्लाक के कई ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा के पद पर तैनात अमित कुमार यादव सपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। विकास खण्ड क्षेत्र के भाजपा समर्थित ग्राम प्रधानों का काई भी कार्य उनके द्वारा नहीं किया जाता। इतना ही नहीं प्रधानों के ग्रामों में हुए कार्यों की फर्जी जांच कराकर उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है। उन्हांने बीडीओ की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वाले प्रधानों में प्रभावती, संध्या सिंह आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार