बरेली: 1706 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी रुविवि परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का 30 सितंबर को समापन हो गया। बुधवार को आयोजित परीक्षा के दौरान दो पालियों में 1706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि, बुधवार को कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान आयोजित की गई विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का 30 सितंबर को समापन हो गया। बुधवार को आयोजित परीक्षा के दौरान दो पालियों में 1706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि, बुधवार को कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान आयोजित की गई विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर शुरू में काफी डर का माहौल रहा। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद विवि प्रशासन ने परीक्षाओं का आयोजन कराया। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल पर बात करने जैसी लापरवाही भी सामने आईं। इन तमाम विवादों के बीच आखिरकार विश्वविद्यालय परीक्षा का समापन हो गया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली 180 छात्र, 254 छात्राओं समेत 434 परीक्षार्थियों में से 61 छात्र, 175 छात्राओं समेत 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 14 छात्र, 11 छात्राओं समेत 25 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी गैरहाजिर नहीं रहा, साथ ही अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए भी नहीं पकड़ा गया। वहीं, तृतीय पाली में 1608 छात्र, 2527 छात्राओं समेत 4135 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 700 छात्र, 770 छात्राओं समेत 1470 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार