Banda News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की; महुवा मंडल में रामकृष्ण और बड़ोखर में श्यामबाबू को दोबारा मिली जिम्मेदारी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।

बांदा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। सात मंडलों में बदलाव के साथ 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर उन्हें लोकसभा चुनाव में जनपद की दोनों सीटें जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है।

बांदा, अमृत विचार। जिला अध्यक्ष ने जिले के सात मंडलों में बदलाव करते हुए समस्त 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में जनपद की दोनों सीटें जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है।  

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की संस्तुति मिलने के बाद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जनपद के सभी 16 मंडलों के अध्यक्षों की सूची में सात मंडलों में बदलाव करते हुए नौ मंडलों में वर्तमान मंडल अध्यक्ष बरकरार रखे हैं। 

जिन सात मंडलों में बदलाव हुए हैं उनमें मर्का मंडल में दिनेश निषाद, बबेरू में सौरव शिवहरे, पवैया में दीपक सिंह, तिंदवारी में अनूप तिवारी, नरैनी में ओमप्रकाश पांडेय, अतर्रा में ज्ञान प्रताप सिंह तथा कालिंजर में ओमप्रकाश राजपूत को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। 

जबकि कमासिन मंडल में प्रदीप मिश्रा, बांदा उत्तरी में राजेश गुप्ता, महुआ में रामकृष्ण शुक्ला, बिसंडा में रणजीत सिंह, बांदा दक्षिणी में राकेश गुप्ता दद्दू , जसपुरा में अनूप सिंह, पैलानी में अमित निगम,बड़ोखर में श्याम बाबू पाल तथा ओरन मंडल में रामबाबू त्रिपाठी को बरकरार रखा गया है। 

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह (सोनू), चेयरमैन मालती बासू, प्रतिनिधि अंकित बासू आदि ने सभी अध्यक्षों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आईआईएस के हॉस्टल के किचन में मिली गंदगी; अपर सचिव ने लगाई जमकर फटकार...

संबंधित समाचार