प्रयागराज : सड़क चौड़ीकरण से बेहाल जनता, पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर भरा पानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। पुराने यमुना पुल के नीचे पाइप लाइन में लीकेज से सड़क पर जलभराव हो गया। सड़क पर गड्ढा होने से कई वाहन उसमे पलट गए। इससे कई लोग चुटहिल हो गए। यीशु दरबार के समीप यमुना पुन के नीचे पाइप लाइन में लीकेज के कारण जलभराव हो गया। इससे पिछले कई दिनों से लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। सड़क पर पानी भरा होने के कारण चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता। अब तक कई तिपहिया वाहन उसमें पलट चुके हैं। 

गुरुवार को दो ई रिक्शा उसमे पलट गए। इससे कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। पुराने पुल पर जब से वनवे व्यवस्था की गई है, तब से बाईपास का उपयोग काफी अधिक होने लगा है। इसी कारण इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लोगों को जलभराव से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -रामोत्सव-2024: आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार, प्रतिदिन बन रहा 2000 लोगों का भोजन

संबंधित समाचार