कासगंज: सर्दियों में लापरवाही पड़ रही भारी, अलाव में गिरकर बच्चा झुलसा... हीटर से जली महिला

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार: सर्दी के मौसम में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ रही है। अब खेल रहा बालक जलते अलाव में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेफर किया गया। वहीं एक महिला रजाई में सो रही थी। जलते हीटर पर किसी तरह रजाई गिर गई। जिससे आग लग गई और जलकर महिला घायल हो गई। इसे भी रेफर किया गया है। 

केस वन: बालक के जलने का मामला गांव गोरहा का है। एक वर्षीय मासूम लव कुमार जलते अलाव के सहारे था और किसी तरह वह अलाव में गिर गया। चीखने चिल्लाने लगा। दौड़कर परिवार के लोग अलाव के पास पहुंचे और बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

केस टू: यह घटना शहर के मुहल्ला मोहन गली कायस्थान की है।  इंद्र मोहन की 55 वर्षीय पत्नी बेबी बुधवार की रात कमरे में हीटर जलाकर बैड पर सो रही थी। किसी तरह उनकी रजाई का एक हिस्सा जलते हीटर से छू गया और धीमे धीमे रजाई में तेजी से आग लग गई। महिला जब तक समझ पाती तब तक रजाई काफी जल चुकी थी और महिला उसकी चपेट में आकर घायल हो गई।  प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- कासगंज: भगवामय हो गई जिले की सड़कें, गूंज रही रामभक्ति की धुन, जगह-जगह बनें तोरण द्वार 

संबंधित समाचार