प्रयागराज: पांच रुपए के लिए चाचा-भतीजे पर दुकानदार ने किया चाकू से हमला, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में पांच रुपए के लिए मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए छात्र पर दुकानदार ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे घरवाले दोनो को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। मामले की तहरीर थाने में दी गयी है। 

फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव मे सरकारी शराब की दुकान के पास दीवानगंज गांव के दिलीप कुमार साहू पुत्र भुलईराम ने पान गुटखे की अपनी दुकान खोल रखी है। आरोप है कि उमेश कुमार उर्फ चुलबुल ने दुकानदार से गुटखा खरीदा और 5 रुपए बाद में देने को कहा। इतने में दुकानदार से विवाद हो गया और दुकानदार उसे पीटने लगा।

इसी बीच उसका भतीजा छात्र विवेक कुमार भारतीय बीच बचाव करने पहुंचा तो दुकानदार दिलीप कुमार साहू और उसके लोगों ने चाचा और भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चाचा-भतीजे दोनों घायल हो गए। पीड़ितों ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुल्हन सी सजी अयोध्या, मनमोहाक कलाकृतियों से पटी सड़कें

संबंधित समाचार