हल्द्वानी: दिव्यांग महिला को नहीं चुकाया उधार, अब मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिव्यांग महिला से 20 हजार लेने के बाद आरोपी रुपये ने महिला को चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। बाद में न्यायालय के आदेश पर मुखानी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

कुसुमखेड़ा स्थित गैस गोदाम रोड निवासी प्रभावती देवी उर्फ पार्वती देवी के अनुसार वह कपड़ों की सिलाई करके परिवार का पालन-पोषण करती है। एक पैर से दिव्यांग हैं। बताया कि वर्ष 2021 में हरिपुर नायक निवासी नरेंद्र जाटव ने उनसे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर आरोपी ने 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। आरोप है जब उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो पता चला कि आरोपी नरेंद्र ने चेक गलत नाम से भरा था।

इसकी वजह से वह बाउंस हो गया। पीड़िता ने जब यह बाद आरोपी को बताई तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही उसे व उसके पति को मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता जब इसकी शिकायत लेकर मुखानी थाने पहुंची। वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने प्राथमिक सुनवाई के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इधर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार