लखनऊ विश्वविद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित, हॉस्टल के स्टूडेंट्स भी हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य एवं द्वितीय परिसर स्थित छात्रावासों में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिरक्षक, सहायक अभिरक्षक, अन्तःवासी छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दिखाई। मुख्यं परिसर से प्रो. मनोज शर्मा, डा भुवनेश्वरी, डा.एसपी कनौजिया, प्रो. बबिता जायसवाल, डॉ अलका मिश्रा एवं अन्य अभिरक्षक, सहायक अभिरक्षक तथा नवीन परिसर से डा. अर्चना सिंह, डा. अनुपमा श्रीवास्तव, डा. अभिषेक कुमार एवं अन्य  अभिरक्षक,  सहायक अभिरक्षक ने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस अभियान के अन्तर्गत सभी छात्र छात्राओं ने छात्रावास के लॉन्स, गार्डन्स, मेस, और बरामदों की साफ सफाई सुनिश्चित की गई और उसके उपरांत सभी अंत: वासियों ने अपने अपने  कमरों की प्रभावी तरीके से साफ  सफाई की। सभी भागीदारों ने एक दूसरे के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया और अपने संगठन के सामूहिक उत्साह का परिचय किया। विशेष रुप से आचार्य  नरेंद्र देव एवं बीरबल साहनी छात्रावास में रह रहे विदेशी छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस सकारात्मक पहल के माध्यम से, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में स्वच्छ और सुरक्षित आवासीय क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़े:- cabinet meeting: योगी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गन्ना मूल्य 20 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाया

संबंधित समाचार