Amrit Vichar Impact : कौवों की मौत के मामले में सख्त हुए डीएम, मौके पर पहुंची वन विभाग और डॉक्टरों की टीम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ने प्रमुखता से छापी थी भारी संख्या में कौवों के मरने की खबर

मेंहदावल/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। बौधरा बाबा स्थल पर पिछले दो दिनों से पेड़ से गिरकर कौवे दम तोड़ रहे थे। अब तक करीब दो दर्जन कौवे अपनी जान गंवा चुके हैं। इस घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। लोग कोई बड़ी अनहोनी आपदा की आशंका जता रहे हैं। इसको लेकर आपके अपने अखबार "अमृत विचार" ने अपने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पंछियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
       
मेंहदावल के भरवलिया - घुरापाली मार्ग के हरपुर ग्राम पंचायत में स्थित बौधरा बाबा स्थल पर  अलग-अलग पेड़ों पर पिछले दो-तीन दिनों से दर्जनों कौवे अचानक पेड़ से गिर रहे थे और कुछ देर छटपटाते हुए दम तोड़ दे रहे थे। कौवों की इस रहस्यमयी मौत को देख कर गांव के लोगों में खलबली मच गई है। कुछ क्षेत्रीय लोगों ने कहा था कि इलाके में किसी प्रकार की अनहोनी आपदा आने की संभवाना जताई जा रही है। इसी को लेकर आपके अपने अमृत विचार ने बृहस्पतिवार के अंक में शीर्षक "बौधरा बाबा स्थल पर संदिग्ध परिस्थितियों में कौवों की भारी संख्या में मौत " खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम इस मामले को लेकर खफा हो गए। उन्होंने तुरंत जिला वन अधिकारी को पूरे मामले को दिखवाने के लिए कहा। इसके बाद डीएफओ ने वन रेंजर मेंहदावल रामस्वरूप को तत्काल मौके पर जाने के लिए कहा। इसके बाद रेंजर रामस्वरूप के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर भी जाकर  जांच किया और मृत पड़े पंछियों के शवों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय मेंहदावल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कीटनाशक दवा खाने से मौत की है आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि आशंका ऐसी भी हैं कि किसी के यहां फसल में कीटनाशक मिलाकर रखा गया हो, जिसके खाने से इन पक्षियों की मौत हो रही हो। किसी वायरस के प्रकोप से भी ऐसी घटनाएं सम्भव हैं। जिसके कारण अचानक बेहोश होकर पेड़ से गिरने के कुछ देर बाद छटपटा कर कौवों की मौत हो जा रही है।

भारी संख्या में मृत पक्षियों के मिलने से मची है सनसनी 
बाबा बौधरा स्थान पर कौवा समेत अन्य प्रजाति के पक्षी मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर से सटे पीपल पेड़ के नीचे आधा दर्जन से अधिक कौवे मरे मिले हैं। वहीं मंदिर परिसर भवन के आगे - पीछे व खेतों में भारी संख्या में पक्षी मरे मिले। मंदिर में पूजन अर्चन करने आए श्रद्धालु देखकर अवाक रह गए। मृत पक्षियों की दुर्गंध से यहां आ रहे लोगों में भारी नाराजगी थी। मंदिर से सटे खेत की रखवाली कर रहे बलिराम व कजली ने बताया कि पक्षियों के मरने से यहां रहना जीना मुहाल हो गया है। बखिरा पक्षी विहार में शिकारी दवा देकर बेहोश करते है और शिकार कर लेते है। इसी के वजह से कई पक्षियों की मौत हुई है।

28 - 2024-01-18T192054.050

अमृत विचार में प्रकाशित खबर देखकर किया मौके का निरीक्षण
वन विभाग मेंहदावल के रेंजर राम स्वरूप ने बताया कि पक्षियों के मौत की जानकारी अमृत विचार हिंदी दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी होने के बाद मौके पर गया था। पक्षियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -'सारे हिंदुओं का ठेका बीजेपी के पास नहीं...', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा सांसद एसटी हसन का बयान

संबंधित समाचार