बाराबंकी : फरवरी में मुख्यमंत्री कर सकते हैं कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी माह में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को 50 लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान इस आशय के संकेत दिए। 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को प्रत्येक दशा में फरवरी माह तक सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के भवन निर्माण कर रही संस्था को निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि प्रत्येक दशा में पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तगत करा दें।
 
कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार भवन में कड़ाई संस्थाओं के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने   सर्वप्रथम पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की ।  निर्देशित किया  कि पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कर दिया जाय। सहायक परियोजना प्रबन्धक यूपीप्रोसीएल यूनिट-14 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हास्टल एवं एकेडमिक ब्लाक के निर्माण मे तीव्र प्रगति लाते हुए इस माह के अन्त में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को पूर्ण करते हुए हैण्डओवर करनें के निर्देश दिये। ।जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अभियन्ताओं , परियोजना प्रबन्धकों को निर्देशित किया  कि समस्त परियोजनाओं को माह फरवरी, 2024 तक अनिवार्यरूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे परियोजनाओं का लोकार्पण  मुख्यमंत्री द्वारा किया जा सके। सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें कम भौतिक प्रगति फीड करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति पोर्टल पर तत्काल फीड कर दें। 

समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन नियमितरूप से करते रहें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापन में जो कमियां अंकित की जा रही हैं, उसे तत्काल ठीक कराकर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए  मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार के साथ-साथ विभिन्न कार्य दाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता व विभिन्न प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर : मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

संबंधित समाचार