वडोदरा: तालाब में नाव पलटने से 14 छात्र समेत दो शिक्षकों की मौत, नाव की क्षमता 14 लोगों की और बैठे थे 27 से आधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में  हरणी तालाब में नाव पलटने से 14 छात्र समेत दो शिक्षकों की मौत हो गई है। नाव पर 23 छात्र और चार शिक्षक सवार थे। नाव की क्षमता 14 लोगों की थी लेकिन इसमें 27 से ज़्यादा लोगों को सवार किया गया था। आठ  लोगों को रेस्क्यू किया गया है और चार से पांच लोग अभी भी लापता हैं। वहीं तालाब का रख रखाव एक निजी कम्पनी के हाथ में है।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है। सभी विद्यार्थी वडोदरा के एक स्कूल के थे।  गंभीर रूप से घायल छात्रों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मौके पर 10 से ज्यादा एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर रेस्क्यू की टीम पहुंची। 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वडोदरा के हरणी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है। मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं, जिन्होंने अपनी जान खो दी। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हू और भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

ये भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल को ‘सर्दी में आ रहा है पसीना’, कांप रहे हैं गिरफ्तारी की आशंका से: भाजपा

संबंधित समाचार