प्रतापगढ़: पेट्रोल पंप कर्मी को घायल कर बदमाशों ने लूटी नगदी, हवाई फायरिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार : पेट्रोल भराने के बहाने बाइक से आए तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी का बैग छीन लिया। उसमें करीब 60 से 70 हजार रुपये थे। पैसे बचाने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पंप कर्मी को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया और भाग निकले। अंतू के कटका मानापुर में खजुरी सांगीपुर निवासी कुंभकरण सरोज का पेट्रोल पंप है। पंप पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश ग्राहक के रूप में पहुंचे। ड्यूटी पर रहे पंप कर्मी सुनील दुबे निवासी परसदेपुर रायबरेली से कहा कि 899 रुपये का पेट्रोल भर दो, वह पेट्रोल भरने लगा। जब 886 रुपये तक मीटर पहुंच गया तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने सुनील के हांथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया।

बाइक से तीनों बदमाश भागने लगे। सुनील ने दौड़कर पैसे को बचाने का प्रयास किया तो बीच में बैठे बदमाश ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। फिर भी न हटने पर सुनील के सिर पर तमंचे की बट से मारा तो चेहरे पर लग गई, जिससे चोटिल हो गया और खून बहने लगा। इसके बाद एक और हवाई फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। 

ये भी पढ़े:- क्षमता से अधिक कार्यबल वाले जिलों में बेसिक शिक्षकों के स्थानांतरण की अनुमति नहीं-हाईकोर्ट

संबंधित समाचार