घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई। घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर घाटे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ये भी पढ़ें- रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर
