Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में अलर्ट जारी, पुलिस ने की पैदल गश्त, एसपी बोले- सोशल मीडिया में रखी जा रही नजर
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में अलर्ट जारी।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में अलर्ट जारी। सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। पुलिस कप्तान विकास कुमार ने बताया कि अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसी के तहत रात में पुलिस और आरपीएफ ने मिलकर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की। एसपी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने वाली पोस्ट नहीं डालेगा। जिसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से पूजा अर्चना करके भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाएगा।
यदि किसी व्यक्ति ने इस दौरान अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो पुलिस उसके विरोध कठोर कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भी पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि गांव के गलियारों से लेकर शहर तक पुलिस नजर लगाए हुए है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Banda News: स्मिता खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय खो–खो महिला लीग का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए तीन मैच
