हरदोई : कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, बालिका घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद / हरदोई, अमृत विचार। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर में गुरुवार की शाम कच्ची दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर निवासी रामगोपाल की 37 वर्षीय पत्नी रीना देवी अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी। अचानक उसकी कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें रीना देवी और उसकी एक नौ वर्ष की बच्ची दब गई। 

दीवार गिरने की चीख पुकार के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े और मलबे से रीना और उसकी बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन रीना की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।  मृतक की पांच बेटियां और दो पुत्र हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -अमेठी: प्रसव कराने के बाद कार्यमुक्त स्टाफ नर्स ने लिया 1000 रुपए रिश्वत, Video वायरल

संबंधित समाचार