बरेली: मुख्यमंत्री योगी ने किया कोविड 300 बेड अस्पताल का उद्घाटन
बरेली,अमृत विचार। लंबे समय के बाद बुधवार को 300 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसके बाद यहां जिले के अधिकारियों और विधायक ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकरियों से दो गज की दूरी का पालन कराने पर जोर दिया। बाद में अधिकारियों …
बरेली,अमृत विचार। लंबे समय के बाद बुधवार को 300 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसके बाद यहां जिले के अधिकारियों और विधायक ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकरियों से दो गज की दूरी का पालन कराने पर जोर दिया। बाद में अधिकारियों और माननीयों ने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह प्रदेश के सात जिलों में बने अस्पतालों का लोकार्पण किया। जिसमें बरेली का 300 बेड को कोविड अस्पताल भी शामिल है। लोकार्पण करते हुए सीएम ने कहा कि हम रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जांच कर रहे हैं। 85 फीसदी रिकवरी रेट है।
कहा कि प्रदेश में 36 जनपद ऐसे थे जहां के अस्पतालों में वेंटीलेटर की सुविधा नहीं थी। अब सभी जनपदों में वेंटीलेटर की सुविधा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सख्ती के साथ दो गज की दूरी का पालन कराने को कहा। उन्होनें कहा कि प्रदेश में एक करोड़ लोगों के टेस्ट पूरे हो चुके हैं। जो अपने आप में एक एक रिकार्ड है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अपील की कि हमें हर हाल में संक्रमण को रोकना व सतर्क रहकर चेन को तोड़ना होगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रख सकें।
कोरोना से बचने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा। जिसके लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन सख्ती के साथ करना होगा। प्रदेश सरकार संक्रमित और मृत्यु दर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हुई है। सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू वार्ड में 18 वेंटिलेटर लगाए गए हैं। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी तैयार हो गया है। अब यहां कोविड-19 एल-2 चिकित्सा सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के लोकापर्ण के बाद अस्पताल का फीता मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी नीतिश कुमार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, माहपौर डा. उमेश गौतम, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने मिलकर काटा।
मुख्यमंत्री से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतीकात्मक उद्धघाटन
कोविड 300 बेड अस्पताल का सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्घाटन करना था। मगर सुबह 9 बजे ही समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता 300 बेड अस्पताल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के शासनकाल में बरेली को एक बड़ी सौगात दी गई थी। जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं। जिनका सिर्फ एक काम है दूसरे के काम का फीता काटना लेकिन इस अस्पताल का निर्माण सपा शासनकाल में हुआ था। इसलिए उद्घाटन का पहला हक भी हम समाजवादी लोगों का है। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में गोला फोड़कर उसका प्रतीकात्मक उद्धघाटन कर दिया। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी, अतुल पाराशरी,वसीम मेवाती,अहमद खान,फहीम हैदर, कमल साहू ,भुवनेश यादव ,अनूप यादव ,प्रशांत यादव ,अजय ,दीपक ,मुशाहिद ,मोहसीन ,आकाश यादव, हरेंद्र ,मुकेश ,सुमित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
