Hamirpur Crime: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 51 किलो गांजा बरामद, दूसरे प्रांतों से लाकर खपाते थे
हमीरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार।
हमीरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार। तस्करों के पास से 51 किलो गांजा बरामद हुआ।
हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती बरते जाने के बाद भी क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों की मदद से दूसरे राज्यों के तस्करों द्वारा गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने 51 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने एक क्रेटा कार, आरोपियों के कब्जे से 25 हजार 6 सौ रुपये नगदी व तमंचा बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी ने बाहरी राज्यों से गांजा तस्करों के कनेक्शन की जानकारी होने की बात कही है।
थाना बिवांर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महेरा गांव की ओर जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर एक संदिग्ध क्रेटा कार को घेराबंदी कर पकड़ा। इस कार में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें छत्तीसगढ़ रायपुर के थाना टाटीवन आईडी कालोनी हीरापुर निवासी किशन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह व सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बांक निवासी शत्रुघन वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने किशन सिंह के कब्जे से एक तमंचा पकड़ा। जबकि दोनों के पास से 26,600 रुपये और तीन एंड्रॉयड फोन और क्रेटा गाड़ी में 51 पैकेटों में 51 किलो गांजा बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 13 रुपये बताया जा रहा है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। सम्भवतः यह छत्तीसगढ़ या उड़ीसा से गांजा की तस्करी करते थे। इनके दूसरे राज्यों से संबंधों की जांच की जा रही है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
