बरेली: अशुभ घड़ी में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा?, जानिए... ज्योतिषाचार्य की जुबानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको लेकर शंकराचार्य के बयान के बाद लोग असमंजस में हैं कि क्या मंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले ही प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है और क्या अशुभ घड़ी में ये समारोह हो रहा है। 

लेकिन इन सभी अटकलों को सिरे से नकारते हुए ज्योतिषाचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार सूर्य उत्तरायण में आने से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। जिसमें मंगलिक कार्य जैसे- विवाह संस्कार, यज्ञोपवित, सस्कार मुंडन आदि शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा शुभ घड़ी में ही हो रही है। ऐसे में शंकरार्चार्य का बयान बहुत ही अशोभनीय है। 

ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि शंकराचार्यों ने कभी भी व्रत पर्व को लेकर अपने बयान जारी नहीं किए कि उन्हें किस तारीख में मनाना चाहिए। केवल अहम की भावना से यह बयान जारी किया गया है।

हालांकि सदानंद सरस्वती शंकराचार्य ने निमंत्रण को लेकर कहा था कि निमंत्रण केवल दो लोगों का आया है। जबकि उनके लाखों शिष्य हैं। वह अपने शिष्यों को नहीं छोड़ सकते। इसलिए वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा रहे हैं। बाकी अन्य बयान राजनीतिक या अपने आप को सर्वोपरी की भावना से देना दर्शाता है।

यह भई पढ़ें- बरेली: खाना खाते वक्त शख्स की मौत... मेज पर औंधे मुंह गिरा, सुबह लोगों ने देखा तो उड़े होश

संबंधित समाचार