बहराइच: मोदी सरकार में आम लोगों को सीधे मिल रहा लाभ, संकल्प यात्रा में मंत्री संजय निषाद
रामगांव/बहराइच, अमृत विचार। शुक्रवार को विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम पंचायत रामगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद व विशिष्ट अतिथि बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गौड़ रहे। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर ने भी संबोधित किया।
संबोधन में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जन समूह को बताया कि मोदी की सरकार में सभी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने बिचौलियों और दलालों को बीच से हटा दिया है। जिससे जनता को सीधे सीधे सम्पूर्ण लाभ उनके खातों में भेज दिया जाता है। जिससे भ्र्ष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने पांच पांच महिलाओं की गोद भराई व पांच पांच बच्चों को अन्न प्रासन कराया, निराश्रित बृद्ध जनों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए कम्बल का वितरण, गैस कनेक्शन का वितरण, आवास की चाभी, आयुष्मान कार्ड, कृषि आवंटन मत्स्य तालाब का आवंटन पत्र भी प्रदान किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,खाद्यय एवम रसद विभाग,बाल विकास परियोजना विभाग, समेत अन्य विभागों की ओर से लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। सभी ने मोदी सरकार की गारंटी के वैन पर चल रहें कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम को भजपा मंडल अध्यक्ष अभयराज सिंह,व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिवाकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी रामकुमार,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश कुमार यादव, बीईओ तजवापुर अखिलेश कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक, सुनील कुमार मिश्र, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वालों में अयोध्या जाने की हिम्मत नहीं, कांग्रेस पर उमा भारती का तंज
