राम से बड़ा कोई नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सनातन के स्वर्णिम युग की शुरुआत-महामंडलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश
बरेली, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 तारीख का यह दिन सनातन धर्म के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत है। हर कोई अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहा है। लेकिन शंकराचार्यो के बयान को लेकर बरेली आए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश ने बयानों का खंडन करते हुए बताया कि इस समय सनातन का स्वर्णिय युग का शुभारंभ है।
इस तरह के बयान शंकराचार्य को शोभा नहीं देते, दो शंकराचार्य तो शंकराचार्य ही नहीं हैं। हम सभी भगवान श्री राम की उपासना करते हैं। शकराचार्यो को तो आवाहन करना चाहिए था कि स्वर्णिम पल है, देश में दीपोत्सव मनाया जाए। शंकराचार्य अपनी कांग्रेसी मानसिकता को प्रकट कर रहे हैं। राममय वातावरण हो। आप गलत बयान बाजी कर रहे हैं। किसी को भगवान श्री राम के कार्य में बाधा नहीं बनना चाहिए।
आगे कहा कि इस दिन को देखने के लिए कई पीढ़ियां समाप्त हो गई। साढ़े तीन सौ लाख लोगों ने बलिदान दिया। देश को यह अवसर मिला जो इस स्वर्णिम समय को देख रहे हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनको हिंदू समाज का सबक है। वह नकारात्मक वातावरण को नहीं देखना चाहता। विरोध करना शोभा नहीं है। स्वरूपानंद के दोनों शिष्य कांग्रेसी मानसिकता को दर्शाते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम के सेवक के नाते अयोध्या में गए और उन्होंने मंदिर का संकल्प लिया जो पूरा किया।
इस मौके पर ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने उनका जोरदार स्वागत किया
यह भी पढ़ें- बरेली: अशुभ घड़ी में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा?, जानिए... ज्योतिषाचार्य की जुबानी
