प्राण प्रतिष्ठा : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रोपित होंगे पंचवटी और पंच पल्लव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या को उपहार स्वरूप किया भेंट

अयोध्या/ प्रतापगढ़ अमृत विचार। मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या को उपहार स्वरूप रामायण कालीन पंचवटी, स्कंद पुराण से संबंधित पंचवटी भेंट की गई। इसके साथ ही पंचपल्लव (पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर, आम का समूह), चंदन के पांच, अयोध्या का राजचिन्ह कोविदार (कचनार) के दो व रुद्राक्ष का एक पौधा भी ट्रस्ट को सौंपा। मृगशिरा नक्षत्र में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसका प्रतिनिधि पौधा खैर भी दिया गया। 

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष जिले के मानधाता ब्लाक के पूरे तोरई गांव निवासी मानस चिरविजय सांकृत्यायन ने बताया कि इन पौधों को लेकर  श्री हनुमान सेतु मंदिर के मुख्य पुजारी भगवान बिष्ट के मार्गदर्शन में पूजन और मंत्रोच्चार के पश्चात अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया गया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष मानस चिरविजय सांकृत्यायन, संस्था के प्रवक्ता अमित दीक्षित, राजीव दीक्षित,सुधांशु मिश्र व शिव शंकर पांडेय ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ये पौधे भेंट किए। संस्थान के संरक्षक विमल रस्तोगी,चंदन केसरवानी, अमरनाथ त्रिवेदी, संकल्प तिवारी आकाश सिंह इस कार्य में सहयोगी रहे।

ये भी पढ़ें -Video : प्रतापगढ़ में जरूरतमंदों को चेयरमैन ने दिए कंबल, सांसद बोले - सशक्त हो रहीं महिलाएं

संबंधित समाचार