प्रयागराज: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मंदिर में की साफ-सफाई, दिया यह संदेश
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नैनी के पीडीए कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में दीपावली पर्व जैसा माहौल बना है। अयोध्या मे श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली पर्व मनाएंगे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच को नीति आयोग से पुरस्कार स्वरूप मिला 3 करोड़ रुपये, इस राशि से जिले में बढ़ेंगी जन सुविधाएं
