UP: बेस्ट हेरिटेज एंड प्रिवेनशन कैटेगिरी में कानपुर को मिला देश में पहला स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड; ग्रीनपार्क विजिटर गैलरी भी पुरस्कार से सम्मानित
कानपुर स्मार्ट सिटी को देश में पहले स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
बेस्ट हेरिटेज एंड प्रिवेनशन कैटेगिरी में कानपुर स्मार्ट सिटी को देश में पहले स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीनपार्क में बनाई गई विजिटर गैलरी को भी पहला पुरस्कार मिला।
कानपुर, अमृत विचार। बेस्ट हेरिटेज एंड प्रिवेनशन कैटेगिरी में कानपुर स्मार्ट सिटी को देश में पहले स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्स्पो में 100 स्मार्ट सिटीज शहरों को भी आमंत्रित किया गया था। इसमें स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीनपार्क में बनाई गई विजिटर गैलरी को पहला पुरस्कार मिला।
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी इंडिया आवार्ड का भी आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्रतिभाग किया गया था। स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को डायरेक्टरेट पवेलियन, ग्रीन पार्क स्टेडियम में बनाई गई विजिटर गैलरी के लिए अवार्ड में नॉमिनेट किया गया था।
अवार्ड इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑगनाईजेशन जो एक स्मार्ट सिटीज मिशन के अवार्ड प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के एक्सपो व प्रतियोगिता आयोजित करती है। इसके चेयरमैन व एमडी प्रदीप सिंह खरोला, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय की संयुक्त सचिव ए धनलक्ष्मी, मॉस्को सरकार मंत्रालय, रूस के सरगे सेरमिन और एग्जिबेशनस इण्डिया ग्रुप की एमडी चंद्रिका बेही द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया।
विजिटर गैलरी को जानिये
ग्रीन पार्क में विजिटर गैलरी के साथ-साथ कानुपर, उत्तर प्रदेश व भारत के क्रिकेट इतिहास को दर्शाने व आमजनमानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए क्रिकेट म्यूजियम का निर्माण कराया गया है, जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेन्दुलकर का साइन किया हुआ बैट जैसे कई क्रिकेट खिलाड़ियों के बैट, बॉल व टीशर्ट के साथ-साथ क्रिकेट के इतिहास की जानकारी संकलित की गई है।
स्मार्ट सिटी द्वारा इसमें क्रिकेट सेमुलेटर भी बनाया गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क के इतिहास को बेहतर तरह से जनमानस तक पहुंचाने के लिए ऑडिया विजुअल रूम तैयार किया गया है। विजिटर गैलरी को सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल पर ऑपरेशन व मेंटेन किया जा रहा है, विजिटर गैलरी को 50,000 से अधिक लोग विजिट कर चुके हैं।
