बरेली: सीबीगंज में बड़ा बाईपास पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, सीबीगंज, अमृत विचार : सीबीगंज में बड़ा बाईपास पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कर्मचारी नगर के लक्ष्मी नगर गौटिया निवासी दीपक (24) बीए का छात्र था।

वह शुक्रवार की शाम चार बजे सीबीगंज के गांव अटाकायस्थान गांव से वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही हाईवे पर बाइक से पहुंचा कि रामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार