बरेली: गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत, अल्ट्रासाउंड करा घर वापस लौट रही पति के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : फरीदपुर में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पति के साथ बाइक से घर वापस लौट रही गर्भवती महिला की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी मुकेश ने बताया कि पत्नी छाया देवी (22) का फरवरी में प्रसव होना था। वह फरीदपुर के एक अस्पताल में पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने गए थे।

वापस आते समय पचौमी के पास बाइक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे छाया जमीन पर गिर गई और डीसीएम की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेते हुए चालाक को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें - बरेली: सीबीगंज में बड़ा बाईपास पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

संबंधित समाचार