Special News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल के बंदियों ने शुरू किया रामायण का पाठ... बंदी देखेंगे लाइव प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल के बंदियों ने रामायण का पाठ शुरू किया।

राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल फतेहगढ़ के बंदियों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया है। बंदी जेल में धर्म ध्वज के साथ यात्रा निकालकर जेल को जय श्री राम मय बना रहे है।

फर्रुखाबाद, (चन्द्रपाल सिंह सेंगर)। राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल फतेहगढ़ के बंदियों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया है। बंदी जेल में धर्म ध्वज के साथ यात्रा निकालकर  जेल को जय श्री राम मय बना रहे है। 

जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि जिला जेल में बंदियों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया है। यह पाठ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया जा रहा है और यह पाठ निरंतर जारी रहेगा। जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। उस दिन भंडारा किया जाएगा और विशेष भोजन का इंतजाम किया जाएगा।

Jail 1

सबसे खास बात यह है कि यहां के बंदी रामनामी दुपट्टा और धर्म ध्वजा बना रहे है। बंदी गर्म साल भी राम नाम की बना रहे है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जो बंदियों के परिजन मुलाकात करने आएंगे। उन सबको एक धर्म ध्वजा निशुल्क दी जाएगी। जिसे वह अपने घर में लगा सके। इसके अलावा बंदी प्रतिदिन जेल में ही शोभायात्रा निकालकर अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मना रहे है।

जेल अधीक्षक का कहना है कि प्रत्येक बंदी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा और सभी बंदियों  को उस दिन अलग से खाना बनाकर खिलाया जाएगा। जेल में उस दिन दिवाली मनाई जाएगी ।तमाम कार्यक्रमों का आयोजन आज से ही शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला मंदिर से निकली सनातन शोभायात्रा... भारतीय रेसलर ग्रेट खली हुए शामिल

 

संबंधित समाचार