बरेली: हाथरस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिले के कांग्रेसी बुधवार को हाथरस जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बदायूं रोड पर पहुंचते ही एएसपी साद मियां और सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद कांगेस कार्यकर्तओं ने वही पर हंगामा काटकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिले के कांग्रेसी बुधवार को हाथरस जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बदायूं रोड पर पहुंचते ही एएसपी साद मियां और सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद कांगेस कार्यकर्तओं ने वही पर हंगामा काटकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस सभी को लेकर सुभाषनगर थाने आ गई। हालांकि दोपहर में 2 बजे के बाद हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस के पदेश महासचिव ब्रह्मम स्वरूप सागर ने कहा की उत्तर प्रदेश जंगलराज की ओर बढ़ रहा है।
प्रतिदिन लूटमार, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है मासूम बच्चों पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि हाथरस की बिटिया दरिंदगी का शिकार हुई और उसने 16 दिनों के बाद दम तोड़ दिया इतना बड़ा प्रकरण होने के बाद कई दिनों बाद केस दर्ज होता है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने कहा की प्रदेश भय का वातावरण है।
चुनाव के समय भाजापा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बड़े-बड़े वादे किए थे और कहा था की महिलाओं का सम्मान सबसे पहले हैं लेकिन आज जमीनी स्तर पर इसका उलट है। गिरफ्तारी देने वालों में राज शर्मा एडवोकेट, राजन उपाध्याय, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ,दिनेश दददा, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला प्रवक्ता जिया उर रहमान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट ,इमरान रजा एडवोकेट ,अवनीश बख्शी टोनू, सुनीता दुबे, काजल ,ज़ाहिद हुसैन, वाहिद खान, रियाजउल प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
