रामोत्सव पर रुदौली के साकिब के घर होगा 'ईदोत्सव'.. 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी शाहीन बानों बोलीं - पूरे मोहल्ले में बाटेगें सेवईंयां, पहनेंगे नए कपड़े 

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गंगा - जमुनी तहज़ीब की सरजमीं से सौहार्द का संदेश भी जाएगा। रुदौली के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने रामोत्सव को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। यह परिवार 22 जनवरी को न केवल नए कपड़े पहन उत्सव में शामिल होगा बल्कि मोहल्ले में सेवईं भी वितरित करेगा। परिवार का कहना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं, ऐसे में उत्सव में सहभागिता भी जरुरी है।
  
मुस्लिम समाज के लोग प्राण  प्रतिष्ठा मे उत्सव एवं उमंग के भागीदारी निभा रहे है। व्यापारी साकिब मुमताज ने अपने घर पर 22 जनवरी को सेवई बनवा कर पूरे मोहल्ले मे सेवई खिलाने की बात कही है। साकीब ने कहा है कि प्रभु राम हम सबके के दिल में हैं। परिवार इस खुशी को मिल कर मनाने की तैयारी कर रहा है। साकीब की पत्नी शाहीन बानों ने बताया कि हम लोग खुशी के मौके पर सेवईं बनाते हैं। बताया 22 जनवरी को भी हम सभी लोग नये कपड़े पहनकर न सिर्फ खुशी मनायेगें बल्कि पूरे मोहल्ले मे सेवई भी बाटेंगे। महात्मा गाँधी वार्ड के सभासद मोहमद शाहिद भुलई ने बताया कि वार्ड में आने वाले सभी मंदिरों को वह अपनी निगरानी में साफ करवा चुकें हैं। व्यापारी नसीर अहमद ने कहा  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हम सभी को मिलकर मानना चाहिए। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को घर-घर मिठाई बांट कर उत्सव में शामिल होगें। बताया कि बधाईयाँ अभी से दी जा रहीं हैं।

ये भी पढ़ें -Special News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल के बंदियों ने शुरू किया रामायण का पाठ... बंदी देखेंगे लाइव प्रसारण

संबंधित समाचार