हरदोई : 22 जनवरी से पहले दिया रामभक्तों ने सन्देश, निकाली प्रभातफेरी
हरदोई, अमृत विचार। जैसे जैसे अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का दिन समीप आ रहा है देश भर में रामभक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। श्रीराम के प्रति अपनी भावना से प्रेरित जिला स्तर पर कई कार्य्रकम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में भगवान् श्री खाटूश्याम मंदिर से एक प्रभात फेरी निकाली गयी। फेरी से पहले राम भक्तों ने भगवान खाटू श्याम की आराधना की।. इसके पश्चात सभी रामधुन गाते हुए और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए निकले। जहाँ जहाँ से प्रभात फेरी निकली, लोगों ने जय श्री राम के उद्घोष से स्वागत किया और साथ जुड़ते चले गए। फेरी को लेकर युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फेरी का समापन बिलग्राम चुंगी पर हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि राम सबके हैं और सबके लिए हैं। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त जन जागरण हेतु ये प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। कल यानि 21 जनवरी को बिलग्राम चुंगी से श्रवण देवी मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
फेरी में विभाग प्रचारक कौशल किशोर के अतिरिक्त के अतिरिक्त विश्व हिन्दू परिषद् के प्रान्त प्रमुख धर्म यात्रा महासंघ हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राज्यवर्धन सिंह, नगर प्रचारक विशाल, नगर कार्यवाह विनय पांडे, बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ अग्निहोत्री, रजनीश सिंह, दिलीप सिंह, सुधीर सिंह अमित दीक्षित स्वयंसेवकों सहित सैकड़ों की संख्या में जन समूह मौजूद रहा।
निकाली शोभायात्रा
जिले के एक अन्य कार्यक्रम में गोपामऊ में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे कई हज़ारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया। भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारम्भ शीतला देवी मंदिर से होकर पूरे नगर में भ्रमण करके शीतला देवी मन्दिर पर ही समापन हुआ। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख राजेश सिंह चौहान, जिला कार्यवाह संजीव खरे, सह जिला कार्यवाह सचिन रस्तोगी, सह जिला शारीरक शिक्षण प्रमुख अंकित सिंह हरियांवा खंड कार्यवाह सिंद्धांत, मनीष शर्मा, गुड्डन गुप्ता, शुभम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कन्हैया रस्तोगी, श्यामजी रस्तोगी, सुशील गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, अनुपम, सूरज, सहित हज़ारों की संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -आरोप : बाराबंकी जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने लगाया 53 करोड़ के घोटाले का आरोप
