Ayodhya Ram Mandir: 10 दिन का पैदल सफर तय कर हसनैन पहुंचे अयोध्या धाम, बोले- हिंदू-मुस्लिम क्या, राम तो सबके है…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद से 10 दिन का पैदल सफर तय करके हसनैन अयोध्या धाम पहुंचे।

फर्रुखाबाद से 10 दिन का पैदल सफर तय करके हसनैन अयोध्या धाम पहुंचे। वह ऐतिहासिक नगरी कंपिल से पैदल रवाना हुए थे।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज से 10 दिन का सफर तय कर हसनैन पैदल अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने कहा राम तो सबके है। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजन चल रहा है। इसको लेकर देश-विदेशों में भी खुशी देखी जा रही है। पूरे देश में उत्साह है।

पूजित अक्षत कलश के माध्यम से हर ब्लॉक, नगर, महानगर में अक्षत व पत्रक भेंट किए जा रहे है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या आने के लिए आतुर है और प्रभु राम की झलक पाने के लिए बेचैन है। लंबे इंतजार के बाद रामभक्त आनंद में है। रामधुन गाई जा रही है। गाए जा रहे भगवान राम के भजनों से पूरा देश राममय नजर आ रहा है।

ऐतिहासिक नगरी कंपिल में एक अलग ही उत्साह और उमंग है। ये पवित्र धरती चारों काल का इतिहास समेटे है। लंका विजय के बाद लाए गए शिवलिंग को प्रभु राम के भाई शत्रुघन ने स्थापित किया था। यहां कपिल मुनि की कुटिया है। ये स्थान पवित्र होने पर शिवलिंग को उनके द्वारा यही स्थापित किया गया था जो गंगारोड पर रामेश्वरनाथ मंदिर के नाम प्रसिद्ध है। यहा राजा द्वोपद की राजधानी भी रही है।

ऐसे में कहा जा सकता है यह पर प्रभु राम की असीम कृपा है। 10 जनवरी को पूजित अक्षत कलश यात्रा से भक्ति की गंगा वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हसनैन चौधरी ने पैदल ही प्रभु राम की जन्मस्थली में पहुंचने का संकल्प लिया और वह करीब 400 किलोमीटर लंबी यात्रा पर पैदल निकल पड़े।

उन्होंने पूरे देश को एक संदेश दिया और कहा श्रीराम तो सबके है। दस दिन में उन्होंने पैदल कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मल्लावा, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचे। जहां अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी है। हर तरफ तैयारी चल रही है। उनका कहना है यह उनके लिए बेहद खुशी के पल है और जो उन्होंने संकल्प लिया वह पूरा हुआ।

ये भी पढ़ें- Special News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल के बंदियों ने शुरू किया रामायण का पाठ... बंदी देखेंगे लाइव प्रसारण

 

संबंधित समाचार