बहराइच: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डांडे, पिता-पुत्र को पीटा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के केशवपुर गांव निवासी एक ग्रामीण को जमीनी विवाद में उसके पाटीदार ने पिटाई शुरू कर दी बचाने दौड़े पुत्र को भी जमकर पीटा। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। ग्रामीण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात के केशवपुर गांव निवासी जीवनलाल पुत्र रामसेवक की जमीन पर शुक्रवार सुबह उसके पाटीदार मनोज कुमार पुत्र छोटेलाल ने कब्जा करने का प्रयास किया। जिसका जीवनलाल ने विरोध किया तो दबंग मनोज कुमार ने उसकी लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए जीवन लाल के पुत्र अशोक कुमार को भी पीटा। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां जीवन लाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।। घायल ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी

संबंधित समाचार