बलिया बड़ा हादसा: सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के एक गांव में शनिवार को अपरान्ह एक सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बैरिया के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के उदई छपरा गांव में शनिवार को अपरान्ह एक सामुदायिक शौचालय के समीप दो सगी बहनें अंशु (13) और तनु (11) खेल रही थी कि अचानक उसकी दीवार गिर गयी तथा दोनों बहन उसके नीचे दब गयीं। 

सिंह ने बताया कि परिजन दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों के दादा राजनाथ यादव गांव के प्रधान थे तब उनके ही कार्यकाल में इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण वर्ष 2012 में कराया गया था।  

यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी

संबंधित समाचार