बलरामपुर: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले अधिकारी, सौंपा मुआवजा राशि का अनुबंध पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के बाद युवती की मौत के बाद गुरुवार को जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों को 6 लाख 18 हजार 750 रूपए की मुआवजा राशि का अनुबंध पत्र सौंपा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गैसडी क्षेत्र …

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के बाद युवती की मौत के बाद गुरुवार को जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों को 6 लाख 18 हजार 750 रूपए की मुआवजा राशि का अनुबंध पत्र सौंपा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गैसडी क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी करूणा करूणेश और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश कुमार योगी के साथ आज पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को अवगत कराया कि मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार