Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहरवासियों में दिखा गजब का उत्साह; निकाली श्रीराम विजय यात्रा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शहरवासियों ने श्रीराम विजय यात्रा निकाली।

कानपुर में शहरवासियों ने श्रीराम विजय यात्रा निकाली। इस यात्रा में सभी लोग रामभक्ति में लीन नजर आए। तेज आवाज में जयश्री राम-जयश्री राम के नारे लगाए गए। जिसके बाद माहौल राममय प्रतीत हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी लोगों के बीच गजब का उत्साह है। शनिवार को आर्यनगर विधानसभा के बिरहाना रोड स्थित मां तपेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद फूलबाग स्थित पंडित दीनदयाल प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद फूलबाग से श्रीराम विजय यात्रा की शुरुआत की गई। 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में शुरू हुई विजय यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, जनरल गंज, बादशाही नाका, मूलगंज चौराहा, लाटूश रोड, चंद्रिका देवी, संगीत टॉकीज, आनंद बाग चौराहा, ज्वाला देवी स्कूल, लेनिन पार्क चौराहे से पीरोड होते हुए वनखंडेश्वर मंदिर में समाप्त हुई। शहर में पूरे दिन जय श्रीराम का उद्घोष गूंजा। 

भक्त राम भक्ति में लीन नजर आए। विधायक सलिल विश्नोई ने बताया कि श्रीराम मंदिर जन्मभूमि मंदिर के लिए कई बार संघर्ष हुआ, जिसमें हर पीढी व हर वर्ग ने लड़ाई लड़ी। करीब पांच सौ साल बाद अब यह सुनहेरा मौका आया है। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से हजारों-लाखों भक्तों का सपना पूरा होने जा रहा है। 

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू पाण्डेय, विनोद शुक्ल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नबाब सिह, पार्षद यशपाल सिह, मनीष मिश्रा, अमित गुप्ता, गोविंद शुक्ल, अलोक पाण्डेय, विजय ओमर, कपिल गुप्ता, रोहित शुक्ला, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, हर्षित श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, जीशान अहमद, रिचा सक्सेना, गुजंन शर्मा, नम्रता अवस्थी, गीत निगम समेत आदि भक्त मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Update: महापौर प्रमिला पांडेय ने की व्यापारियों से अपील; प्रतिष्ठानों को दिवाली की तरह सजाएं...

संबंधित समाचार