अमरोहा : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल...दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पकड़े गए बदमाश ने नगर में हुई चोरियों का किया पर्दाफाश

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली पुलिस एवं बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने नगर में हुई चोरियों की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बदमाश के पास से चोरी की नगदी सहित डीबीआर बरामद हुआ है। दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शनिवार की देर रात उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की अवसर पर नगर की गजरौला मार्ग स्थित गांव आगापुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी गजरौला की दिशा से दो बाइक सवार आ रहे थे उन्हें पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और रामपुर भूड़ वाले मार्ग पर मुड़ गए।

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने बदमाशों पर फायर किया तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा दूसरे बदमाश को ढूंढने के लिए जंगल में कांबिंग की जा रही है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम इमामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी संभल तथा फरार बदमाश का नाम बब्बू पुत्र बन्ने निवासी काला शहीद हसनपुर बताया।

पकड़े गए बदमाश इमामुद्दीन नगर में हुई दोनों चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।  बदमाश के पास से एक बाइक,तमंचा, कारतूस, चोरी की नगदी एवं डीबीआर बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

वहीं पुलिस का मानना है कि बदमाश इमामुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद घटनाओं पर रोक लगेगी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए इमामुद्दीन पर लगभग विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस क्षेत्राधिकार दीप कुमार पंत ने बताया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों एवं पुलिस में मुठभेड़ हुई है, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है, एक बदमाश फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की रकम एवं डीबीआर बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : मोबाइल पर कार्टून देख रही पांच वर्षीया बच्ची की मौत

संबंधित समाचार