अयोध्या राम मंदिर के भीतर की जारी हुई लेटेस्ट तस्वीरें जो आपने अभी तक नहीं देखी होगी
अमृत विचार लखनऊ: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास दिन के लिए लगातार अनुष्ठान जारी है, राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बीच मंदिर के भीतर की लेटेस्ट तस्वीरें जारी हो गई है।
इन तस्वीरों को शायद ही अपने पहले कभी देखा हो। इतनी अलौकिक और भाव तस्वीरों को देखकर किसी का भी मन प्रसन्न हो जाए। तस्वीरों को देखने के बाद लगता है कि वास्तव में राम आए हैं।
जिनके मन में होगा कि राम मंदिर अंदर से कैसा दिखता होगा उनके लिए यह तस्वीर दर्शन करने का काम करेंगी।
अयोध्या में कल 22 तारीख को रामलीला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है, ऐसे में आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम विदेशी मेहमान भी पहुंच जाएंगे।
अयोध्या में कल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार भारतीय लोगों के साथ-साथ विदेश में भी बैठे लोगों को है। विदेश में रहने वाले लाखों भारतीय लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम का प्रसारण लाइव किया जाएगा।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए रहने की उचित प्रबंध किए गए हैं। मेहमानों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए फाइव स्टार होटल को बुक किया गया है।
जिस तरह से भव्यता के साथ राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, उससे पूरे देश की जनता पीएम मोदी और cm योगी को भी धन्यवाद दे रही है।
