बहराइच : गोरखपुर से मैलानी जा रही ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर जरवल रोड में रविवार सुबह एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी राज गोड़िया (45) पुत्र बाबूराम रविवार सुबह नित्य क्रिया के लिए रेलवे लाइन के निकट गया। नित्य क्रिया के बाद वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी गोरखपुर से मैलानी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15009 आ गई। जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। काफी देर तक ग्रामीण के घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। रेलवे लाइन के निकट ग्रामीण का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि ट्रेन से कट कर ग्रामीण की मौत हुई है। उप निरीक्षक राणा राज सिंह, सिपाही कृष्ण मोहन चौरसिया और चंद्र प्रकाश की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -उपेक्षित हिन्दू जन-मानस में उत्साह, प्रशंसा, गौरव एवं पुनर्जागरण का अनूठा भाव है : हरीश चन्द्र शुक्ल

संबंधित समाचार