Ayodhya Ram Mandir: Kanpur के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में बढ़ी चौकसी, मिलेट्री इंटेलीजेंस अलर्ट
कानपुर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में बढ़ी चौकसी।
कानपुर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ी। ड्रोन से लेकर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।
कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में होने वाले आयोजनों को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कमिश्नरेट के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है। मिलेट्री इंटेलीजेंस, स्थानीय खुफिया इकाई के साथ ही पुलिस को अलर्ट किया गया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
धार्मिक स्थलों की होटलों व दाबों की छानबीन की। रेल पटरी के आसपास की वस्ती और मोहल्लों वालों को भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु पर नजर रखने के लिए जागरूक किया गया। पलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कमिश्नरेट के सभी थानेदारों, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने सभी पुलिस अधिकारियों को पैदल मार्च कर जनता से संवाद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी प्रकार की कोई अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। किसी भी संदिग्ध चीज पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक मैसेज न फैलाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस मंदिरों, चौराहों पर लगाई गई है।
नगर निगम के इंट्रीगेटेड कमांड सेंटर से शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो भी जुलूस और यात्राएं निकलेंगी उसकी ड्रोन से निगरानी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर के 2000 स्थानों पर होगा रामचरित मानस का पाठ
